जालंधर देहात पुलिस ने आदमपुर में दो दिन पहले हुई केसर धामी की हत्या के दोनों आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। सुबह करीब 8 बजे, डरोली कलां के पास पुलिस ने आरोपियों का घेराव किया। सरेंडर न करने पर मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों की टांगों में गोली लगी।
एक आरोपी की पहचान जस्सा के रूप में हुई है, जिस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी की पहचान अज्ञात है। पुलिस ने बताया कि दोनों पर दो दिन पहले गांव सदरा सोढ़ियां बुल्लोवाल के 22 वर्षीय केसर धामी की सिर में गोली मारकर हत्या का आरोप है। हथियार छिपाने के बाद, हथियार उठाने आने की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया।

