बठिंडा में भाजपा नेता और होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को अबोहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान भागने की कोशिश में दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। वहीं, इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच NIA भी कर रही है।
