जालंधर मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर बीती देर रात करीब 9:20 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

