Author: Live Khabar

जालंधर ( सन्नी कुमार ) जालंधर हाइट्स-2 सोसायटी में मेहमानों के प्रवेश को लेकर विवाद सामने आया है। सोसायटी के निवासी ने आरोप लगाया है कि उनके मेहमान को सुरक्षा कर्मियों ने परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। शिकायत के अनुसार, सुरक्षा प्रभारी कुलविंदर ने कथित तौर पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मेहमान को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। निवासी का दावा है कि बाद में सोसायटी प्रबंधन से जुड़े श्री खन्ना भी मौके पर पहुंचे और कथित रूप से कहा कि यदि फ्लैट का मालिक स्वयं फ्लैट में मौजूद है तभी मेहमान को प्रवेश दिया…

Read More

पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में हुई कथित डकैती की घटना ने नया मोड़ ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पंजाब की एक बड़ी म्यूजिक कंपनी के मालिक के बेटे का नाम सामने आने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी दावा है कि संबंधित युवक पहले भी विभिन्न विवादों में चर्चा में रह चुका है। कुछ रिपोर्टों में यह भी उल्लेख किया गया है कि उसे अतीत में दूसरे…

Read More

शिवसेना नेता ने कई जगह दुकानें चलने का किया दावा, SSP को शिकायत देने की चेतावनी जालंधर ( सन्नी कुमार )  सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शिवसेना नेता जालंधर निवासी विक्की नामक व्यक्ति पर कथित तौर पर अवैध लॉटरी की दुकानें चलाने के आरोप लगा रहा है। वायरल ऑडियो में दावा किया गया है कि विक्की की शहर में तीन-चार दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें जंडूसिंघा  क्षेत्र की दुकानों  का भी जिक्र किया गया है। ऑडियो में नेता यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि यदि संबंधित दुकानों के खिलाफ…

Read More

जालंधर, 24 जून प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी कामाख्या देवी धाम, कोट सदीक गाखला पुल में मां कामाख्या पर्व एवं अंबुवाची मेले के उपलक्ष्य में 25 जून को भव्य एवं विशाल हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। धाम के प्रमुख सेवादार विक्रम भसीन ने बताया कि 22, 23 और 24 जून को भी हवन यज्ञ आयोजित किए गए थे। 25 जून (वीरवार) को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक विशेष हवन यज्ञ संपन्न कराया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से…

Read More

जालंधर, 24 जून: नगर निगम ने बुधवार को शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नागरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और बिना मंजूरी काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर जेसीबी मशीनें चलाकर सड़कों, प्लॉटों की निशानदेही और अन्य निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों ने बताया कि संबंधित कॉलोनी की मंजूरी नहीं ली गई थी और इसे नियमों के विरुद्ध विकसित किया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध निर्माण और बिना…

Read More

जालंधर ( सतीश कश्यप )  कैंटोनमेंट बोर्ड प्रशासन की तरफ से घरों और दुकानों की सरकारी रेट पर स्क्वायर फीट के आधार पर की जा रही असेसमेंट को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बोर्ड द्वारा हर तीन साल बाद की जाने वाली असेसमेंट में गरीब परिवारों के छोटे मकानों पर अत्यधिक टैक्स लगाने के नोटिस जारी किए हैं जबकि बड़े और आलीशान मकानों को कम टैक्स के दायरे में क्यों रखा गया है। आशीष वर्मा ने जानकारी दी है कि कैंट में बनाई जा रही अवैध बिल्डिंग के मामले में…

Read More

जालंधर ( सतीश कश्यप ) वेस्ट हलके के गांव कादियां, काला सिंघा रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। घटना के दौरान गोदाम में रखा कबाड़, एक बाइक सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग ने पास स्थित एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा सामान भी जल गया। इस हादसे में प्रभावित व्यक्ति का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों के…

Read More

जालंधर ( सतीश कश्यप )  जेपी नगर स्थित स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के बाहर आज एक गंभीर घटना सामने आई, जहां दो छात्रों के बीच पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, स्कूल की छुट्टी के बाद गेट नंबर 4 के बाहर एक छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर 12वीं के छात्र पर किरपाण और अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में घायल छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे खून से लथपथ हालत में उसके साथी घर लेकर पहुंचे, जिसे देखकर परिजन घबरा गए। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को…

Read More

जालंधर ( सतीश कश्यप ) जालंधर छावनी में अवैध निर्माण पर नहीं की गई कार्रवाई, सैकड़ो इमारतें रेजिडेंशियल से कमर्शियल में तब्दील, किसकी अनुमति से मिले कमर्शियल बिजली के कनेक्शन शिकायतकर्ता ने सीईओ ओमपाल सिंह को भेजा नोटिस जालंधर कैंट इलाके में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे 239 ,248 के नोटिस भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती शिकायत के बावजूद जालंधर छावनी में चल रहे अवैध निर्माणों पर बिल्कुल कार्रवाई नहीं की गई। देखते देखते सैकड़ो इमरते रेजिडेंशियल से कमर्शियल में तब्दील हो गई है। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा कार्रवाई न करने की सूरत में शिकायतकर्ता आशीष…

Read More

जालंधर के मॉडल टाउन क्षेत्र में 31 मार्च से पहले लगाई गई शराब और बीयर की सेल के दौरान नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। शिवानी पार्क के पास स्थित ठेके के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां लोग सस्ते दामों पर शराब खरीदने के लिए जुटे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग स्कूटर और गाड़ियों में शराब की पेटियां भरकर ले जा रहे हैं। कई लोग एक-दो नहीं बल्कि एक-एक और दो-दो पेटियां तक ले जाते नजर आए। जबकि नियमों के अनुसार एक व्यक्ति निर्धारित सीमा से अधिक शराब नहीं रख सकता। हैरानी की…

Read More