पंजाबी गायक प्रेम ढिल्लों के खिलाफ नशीले पदार्थ के आरोपों को लेकर FIR दर्ज करने की मांग उठी है। काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट वासु रंजन शांडिल्य ने डीजीपी और एसएसपी चंडीगढ़ को लिखित शिकायत भेजी है।
यह शिकायत चंडीगढ़ के एक कार शोरूम से वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें प्रेम ढिल्लों के पास कथित तौर पर भारी मात्रा में अफीम नजर आ रही है। एडवोकेट शांडिल्य ने मांग की है कि अफीम के स्रोत और इसके असली डीलर की गहन जांच की जाए। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस सुरक्षा की आड़ में नशे का बड़ा कारोबार चल सकता है। पुलिस ने वीडियो के तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

