What's Hot
Author: gaganjoshi1870@gmail.com
Mayor Jagdish Raja joins AAP: आम आदमी पार्टी ने पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेसी नेता व जालंधर के पूर्व मेयर जगदीश राजा पत्नी सहित आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है।
डेली खबर टीवी, जालंधर: वार्ड नंबर 28 के अंतर्गत आते मखदूमपुरा और धोबी मोहल्ला में लम्बे समय से चल रही बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान सोनू चड्ढा ने खुद मौके पर खड़े होकर करवाया। सोनू चड्ढा के अनुरोध पर बिजली विभाग के एसडी और जेई मौके पर पहुंचे और लोगों को बिजली से जुडी जो भी दिक्कतें थी उन्हें ठीक करवाया गया। इसके लिए वार्डवासियों ने सोनू चड्ढा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो काम काफी समय से रुके हुए थे। सोनू चड्ढा ने कुछ दिनों में ही करवा दिए।
डेली खबर टीवी, पंजाब / पंजाब में नगर निगम चुनावों की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी चंडीगढ़ के पंजाब भवन में इसे संबोधित कर रहे हैं। पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। इनमें 9 दिसंबर यानी कल से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को चुनावों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।…
डेली खबर टीवी, पंजाब / पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल (Sukhbir Singh Badal) पर गोली चलाने के मामले में गिरफ्तार आतंकी नारायण सिंह चौड़ा (Narain Singh Chaura) के दो बेटे शनिवार को कोतवाली थाने की पुलिस के समक्ष पेश हुए। पुलिस द्वारा भेजे गए समन के तहत चौड़ा के दोनों वकील बेटे जगजीत सिंह बाजवा और बलजिंदर सिंह बाजवा शनिवार सुबह 12 बजे के करीब थाने पहुंचे। रात साढ़े आठ बजे तक पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें घर भेज दिया।
DAILY KHABAR TV: महाकुंभ में अब श्रद्धालुओं के इलाज में भाषा बाधा नहीं बनेगी। एआई ट्रांसलेटर मदद करेगा। देश में पहली बार छावनी अस्पताल इस पद्धति का प्रयोग कर रहा है। एप श्रद्धालुओं की स्थानीय भाषा को तुरंत हिंदी और अंग्रेजी में बदलेगा। महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु संगमनगरी में जुटेंगे। इस दौरान बाहरी राज्यों या विदेश से आए श्रद्धालु बीमार पड़ते हैं तो भाषा की, दिक्कत से उनका इलाज नहीं रुकेगा। वह एआई ट्रांसलेटर एप की मदद से डॉक्टर को अपनी भाषा में बीमारी के बारे में बता सकेंगे। एप उनकी बोली गई भाषा को हिंदी या अंग्रेजी में…
DAILY KHABAR TV: जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लूट की एक बड़ी वारदात होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि उक्त हाईवे पर लुटेरे गन प्वाइंट पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी लूट फरार हो गए। जानकारी अनुसार देर रात एक युवक को ढिलवां टोल प्लाजा के पास लिफ्ट लेने के बहाने लूट का शिकार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि लुटेरे लिफ्ट लेने के बहाने कार में सवार हुए और कुछ आगे चलते ही रिवाल्वर की नोक पर चालक को सुनसान जगह पेड़ से बांधकर पिकअप गाड़ी लूट कर फरार हो गए। लुटेरे 5000 की नकदी भी लूट ले…
Daily Khabar Tv: कमिश्नरेट पुलिस (सी.पी.) अमृतसर ने पाकिस्तान आधारित हरविंदर रिंदा और विदेश आधारित हैपी पासियन, जीवन फौजी और जशनप्रीत सिंह उर्फ लाल द्वारा संचालित सीमापार आतंकवादी मॉड्यूल के 4 मुख्य संचालकों सहित 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर बटाला क्षेत्र में पुलिस विभाग पर संभावित ग्रेनेड हमले को टालने में सफलता प्राप्त की है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए 4 मुख्य अपराधियों की पहचान अर्जुनप्रीत सिंह निवासी अवान रामदास, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ लव निवासी पेरेवाल, अमृतसर; बसंत सिंह और अमनप्रीत सिंह उर्फ अमन दोनों निवासी…
Daily Khabar Tv: ऑनलाइन प्यार हुआ और इकरार भी। तीन साल तक दीपक और मनप्रीत कौर बात करते रहे। प्यार इस कद्र परवान चढ़ा कि बात शादी तक पहुंच गई। ऑनलाइन ही शादी भी तय हो गई। लड़की ने दीपक को छह दिसंबर को बरात लेकर आने को कह दिया। लड़का दुबई से जालंधर पहुंचा और तय तारीख के अनुसार 150 लोगों की बरात लेकर मोगा पहुंच गया। लेकिन जब बरात लड़की के बताए गए मैरिज पैलेस पहुंचे तो वहां कुछ नहीं मिला। लड़की को फोन किया तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। तब दीपक को अहसास हुआ कि लड़की…
