बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी है। गैंगस्टर आरजू बिश्नोई ने सिंगर के करीबी को वॉयस मैसेज भेजकर एक हफ्ते में रकम देने को कहा है।
मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर पैसे नहीं मिले तो “किसी भी देश में चले जाओ, मिट्टी में मिला देंगे।” इसके बाद पंजाबी सिंगर दिलनूर ने मोहाली के SSP को शिकायत दी है।
दिलनूर ने बताया कि धमकी के बाद से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। शिकायत पर मोहाली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।

