जालंधर राज नगर क्षेत्र में मधुबन स्कूल के सामने स्थित राजू चौहान के घर पर देर रात एक्साइज विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के मुख्य गेट के ताले तोड़कर अंदर गहन तलाशी ली गई।
जांच के दौरान घर से किसी भी तरह की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। मौके पर एक्साइज विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।रात के समय हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। फिलहाल विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

