शिवसेना नेता ने कई जगह दुकानें चलने का किया दावा, SSP को शिकायत देने की चेतावनी
जालंधर ( सन्नी कुमार ) सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक शिवसेना नेता जालंधर निवासी विक्की नामक व्यक्ति पर कथित तौर पर अवैध लॉटरी की दुकानें चलाने के आरोप लगा रहा है। वायरल ऑडियो में दावा किया गया है कि विक्की की शहर में तीन-चार दुकानें संचालित हो रही हैं, जिनमें जंडूसिंघा क्षेत्र की दुकानों का भी जिक्र किया गया है।
ऑडियो में नेता यह कहते हुए सुनाई दे रहा है कि यदि संबंधित दुकानों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो वह इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में करेगा। ऑडियो में यह भी दावा किया गया है कि संबंधित व्यक्ति की अन्य स्थानों पर भी दुकानें संचालित हैं।
हालांकि, वायरल ऑडियो में किए गए दावों और आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन या संबंधित व्यक्ति की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

