जालंधर: पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित गोल्डन एवेन्यू मार्केट के एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, ONE SPA AND SALOON की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया।
थाना डिवीजन नंबर-7 को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्पा सेंटर से जुड़ा एक व्यक्ति बाहर से लड़कियों/महिलाओं को पैसे का लालच देकर बुलाता था और उन्हें स्पा व सैलून की आड़ में कथित देह व्यापार में धकेला जाता था। सूचना में कुछ विदेशी युवतियों के शामिल होने की बात भी सामने आई थी।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान स्पा सेंटर का मालिक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में दो युवतियों को भी वहां से रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने कहा—अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी

