जालंधर: AGI फ्लैट्स में एक बार फिर आत्महत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय युवती जैसमीन ने फ्लैट की ऊंचाई से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
बताया जा रहा है कि युवती ब्लॉक-D स्थित फ्लैट में थी। थाना सदर के इंस्पेक्टर के अनुसार, युवती अपनी पढ़ाई पूरी कर चुकी थी और कथित तौर पर मानसिक परेशानी से गुजर रही थी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी AGI फ्लैट्स में आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद एक बार फिर सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मृतका के परिवार की ओर से कोई बयान दर्ज नहीं करवाया गया है। परिवार के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ नोट: अगर आप या आपका कोई परिचित मानसिक परेशानी से जूझ रहा है, तो अकेले न रहें और किसी भरोसेमंद व्यक्ति या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।

