शहीद भगत सिंह कॉलोनी में एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी दोनों सोने की बालियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध लुटेरे कैद हो गए हैं।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।

