पंजाब के मोहाली में कबड्डी खिलाड़ी हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है…. इस सनसनीखेज मामले में शामिल मुख्य शूटर और कुख्यात बदमाश करण पाठक को पुलिस ने खरड इलाके में एनकाउंटर में मार गिराया…पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ वो हिरासत से भाग गया था और जब पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसका पीछा कर रही थी…तभी दोनों तरफ से फायरिंग हुई..जिसमें आरोपी करण पाठक को मार गिराया..15 दिसंबर को मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर दिग्विजय कंवर उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी…इस मामले को लेकर पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े हो गए थे…जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार वारदात अंजाम देने वाले मुख्य शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है.

