What's Hot
Author: Live Khabar
जालंधर ( सतीश कश्यप ) जालंधर छावनी में अवैध निर्माण पर नहीं की गई कार्रवाई, सैकड़ो इमारतें रेजिडेंशियल से कमर्शियल में तब्दील, किसकी अनुमति से मिले कमर्शियल बिजली के कनेक्शन शिकायतकर्ता ने सीईओ ओमपाल सिंह को भेजा नोटिस जालंधर कैंट इलाके में अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे 239 ,248 के नोटिस भेजने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती शिकायत के बावजूद जालंधर छावनी में चल रहे अवैध निर्माणों पर बिल्कुल कार्रवाई नहीं की गई। देखते देखते सैकड़ो इमरते रेजिडेंशियल से कमर्शियल में तब्दील हो गई है। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा कार्रवाई न करने की सूरत में शिकायतकर्ता आशीष…
जालंधर के मॉडल टाउन क्षेत्र में 31 मार्च से पहले लगाई गई शराब और बीयर की सेल के दौरान नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। शिवानी पार्क के पास स्थित ठेके के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जहां लोग सस्ते दामों पर शराब खरीदने के लिए जुटे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि लोग स्कूटर और गाड़ियों में शराब की पेटियां भरकर ले जा रहे हैं। कई लोग एक-दो नहीं बल्कि एक-एक और दो-दो पेटियां तक ले जाते नजर आए। जबकि नियमों के अनुसार एक व्यक्ति निर्धारित सीमा से अधिक शराब नहीं रख सकता। हैरानी की…
जालंधर के गढ़ा इलाके में स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। आरोप है कि स्पा सेंटर में विदेशी महिलाओं के माध्यम से अवैध गतिविधियां करवाई जा रही हैं, जिसमें पुलिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत भी बताई जा रही है। हाल ही में सामने आए एक नए विवाद ने इस मामले को और गरमा दिया है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन एक ग्राहक मसाज के बहाने स्पा सेंटर पहुंचा। इस दौरान उसने एक विदेशी महिला से आपत्तिजनक मांग की, जिसे महिला ने ठुकरा दिया। इससे नाराज होकर ग्राहक ने महिला के साथ मारपीट कर दी,…
ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच पंजाब में एलपीजी (LPG) संकट गहराता जा रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई लगभग रुक गई है, जिससे होटल, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर बड़ा असर पड़ रहा है। होटल संचालकों का कहना है कि गैस की कमी के कारण उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने पड़ रहे हैं। अगर जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो शादियों और बड़े समारोहों पर भी इसका असर पड़ सकता है। वहीं घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए भी चिंता की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है…
शहीद भगत सिंह कॉलोनी में एक्टिवा सवार दो लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी एक महिला को निशाना बनाते हुए उसकी दोनों सोने की बालियां लूट लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध लुटेरे कैद हो गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।
जालंधर, ( सतीश कश्यप ) विदेश भेजने के नाम पर कथित ठगी के मामले में पीड़ित को पिछले तीन साल से दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि जपनूर ट्रैवल एजेंट ने उसे कनाडा भेजने का झांसा देकर करीब 45 लाख रुपये ले लिए। जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो पासपोर्ट स्कैन नहीं हुआ, जिससे उसे शक हुआ कि लगाया गया वीजा नकली है। पीड़ित का कहना है कि एजेंट ने कई बार पैसे वापस करने का आश्वासन दिया, लेकिन आज तक रकम नहीं लौटाई गई। लंबे समय से परेशान पीड़ित ने किसानों के साथ मिलकर…
जालंधर ( सतीश कश्यप ): फगवाड़ा गेट मार्केट में अवैध निर्माण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एमके इलेक्ट्रॉनिक्स की एक ही दुकान पर नगर निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। नियमों की अनदेखी करते हुए दुकान की इमारत को तीसरी मंजिल तक तैयार कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार इस इमारत पर कांग्रेस सरकार के समय कार्रवाई करते हुए निगम ने सील लगाई थी, लेकिन अब उसी सील को उखाड़कर कथित तौर पर नगर निगम की मिलीभगत से निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का…
जालंधर: ( सतीश कश्यप ) जालंधर के मीठापुर चौक में अवैध निर्माण का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर सील की गई दुकानों की सील तोड़े जाने की चर्चा ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले नगर निगम की टीम ने मीठापुर चौक में आधा दर्जन से अधिक अवैध दुकानों को अवैध घोषित करते हुए ध्वस्त किया था। इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित बिल्डर ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और दुकानों को लगभग तैयार कर लिया। स्थानीय निवासियों की शिकायतों के…
जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट फेस-2 में हुई कथित 19.10 लाख रुपये की लूट की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह असली लूट नहीं, बल्कि बीमा क्लेम लेने के लिए रची गई साजिश थी। एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीमा उर्फ फूल कुमार और अभि निवासी खुरला किंगरा के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी दंपति प्रिया वर्मा और उनके पति रामानंद वर्मा ने ही उन्हें झूठी लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए कहा था। इसके बदले दोनों को…
जालंधर मशहूर सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर बीती देर रात करीब 9:20 बजे फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने घर के बाहर गोलियां चलाईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। आसपास के इलाकों की भी फुटेज खंगाली जा रही है।सूचना मिलते ही पुलिस…
