What's Hot
Author: Live Khabar
पंजाब के लुधियाना में आज रविवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी की खरीददारी करने बाजार जा रही थी। महिला की रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलते ही केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। बता दें कि महिला दो साल के बच्चे की मां थी। अकालगढ़ की रहने वाली, 5 साल पहले शादीः मृतका की पहचान अकालगढ़…
जालंधर राज नगर क्षेत्र में मधुबन स्कूल के सामने स्थित राजू चौहान के घर पर देर रात एक्साइज विभाग की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान घर के मुख्य गेट के ताले तोड़कर अंदर गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान घर से किसी भी तरह की अवैध या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। मौके पर एक्साइज विभाग के अधिकारी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।रात के समय हुई इस कार्रवाई से इलाके में कुछ समय के लिए हलचल का माहौल बना रहा। फिलहाल विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया…
पंजाब सरकार ने आज मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना का औपचारिक रूप से शुभारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने योजना की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योजना के तहत राज्य के लगभग 65 लाख परिवारों को 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी योजना की शुरुआत। हर परिवार को मिलेगा ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज। ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की शुरुआत करने के मौके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ मोहाली से LIVE https://t.co/L2QSVkU3Ej — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January…
