जालंधर | झंडिया वाला पीर चौक के पास देर रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फोटोग्राफर की पहचान अनंत, निवासी मिट्ठू बस्ती के रूप में हुई है। इस मामले में अब एक्सीडेंट का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मोटरसाइकिल पर आ रहे अनंत को एक कार ने टक्कर मारी थी।
जानकारी के मुताबिक यह CCTV फुटेज मृतक के परिजनों ने खुद निकलवाया, जिसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। परिजनों का आरोप है कि यह एक सीधा सड़क हादसा है, इसके बावजूद शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
परिवार का कहना है कि घटना की सूचना उन्हें करीब 12 घंटे बाद दी गई, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि CCTV वीडियो की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

